फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   एवन साइक्लोग्रीन राइड 201

एवन साइक्लोग्रीन राइड 201

Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
एवन साइक्लोग्रीन राइड 201
बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे लेने पहुंचीं हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
एवन साइक्लोग्रीन राइड -2018 रविवार को सिल्वर आर्क मॉल से शुरू होकर फिरोजपुर रोड पर लुधियाना स्थित पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) में संपन्न हुई। लोगों ने उत्साह के साथ इस जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। इसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटी मुग्धा गोडसे भी पहुंचीं।

रविवार को राइड सुबह 8 बजे शुरू हुई और 10 बजे समापन हुआ। 1000 लोगों ने राइड में हिस्सा लेकर इस जागरूकता अभियान को अपना समर्थन दिया। साइकिल राइड को डीसी प्रदीप अग्रवाल ने झंडी दिखाई। राइड में हिस्सा लेने वाले सभी साइकिल चालकों को प्रमाण पत्र दिए गए। अभिनेत्री मुग्धा गोडसे ने कहा कि यह राइड स्वास्थ्य व पर्यावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने का एक शानदार तरीका है। एवन साइकिल्स के एमडी ओंकार पाहवा ने कहा उन्हें खुशी है कि मुग्धा गोडसे ने एवन साइक्लोग्रीन-2018 का समर्थन किया है। राल्को टायर्स के एमडी संजीव पाहवा ने कहा कि इस जागरूकता अभियान में भागीदारी से उन्हें समाज के लिए कुछ करने का अवसर मिला है। राइड में हिस्सा लेने वाले सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार ननकाना साहिब मॉडल हाई स्कूल, जनता नगर को दिया गया। साइक्लोग्रीन के सबसे प्यारे बच्चे का पुरस्कार नायशा को मिला। खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स को गैंग ऑफ गर्ल्स अवार्ड से नवाजा गया। नारा लेखन प्रतियोगिता में सागर गुप्ता और सुहावी चंदेल विजेता घोषित हुए। सबसे अच्छी सजी-धजी साइकिल के लिए गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुंडियां कलां के छात्र अमन पांडेय को पुरस्कृत किया गया। सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल, बीआरएस नगर की गुरनीत कौर को बेस्ट ड्रेस्ड साइकिलिस्ट होने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed