{"_id":"5cc1e917bdec225f3c242287","slug":"11556211991-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन की चेतावनी के बाद कांग्रेसियों ने इकजुट होने का किया दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन की चेतावनी के बाद कांग्रेसियों ने इकजुट होने का किया दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैप्टन की चेतावनी के बाद कांग्रेसियों ने दिखाई एकजुटता
विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह और जिला प्रधान बरिंदर ढिल्लों ने समर्थकों के साथ की प्रेस कान्फ्रेंस
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिले में अलग अलग धड़ों में बंट चुके कांग्रेस के नेताओं को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ओहदे वापस लेने की चेतावनी दी तो सीनियर नेतायों ने अपने समर्थकों के साथ एकजुट होने का दावा कर दिया। विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को जिताने के लिए सभी नेता एकजुट है। कोई गुटबंदी नहीं है। विधानसभा स्पीकर ने माना कि हाईकमान की ओहदे वापस लेने की चेतावनी के बाद उन्हें एकजुटता का यह सबूत देना पड़ा। गौरतलब है कि पिछले दिनों मनीष तिवारी के रोपड़ में रखे कार्यक्रमों में कांग्रेस गुटों में बंटी हुई नजर आई थी। पार्टी को नुकसान होता देख हाईकमान ने सभी सीनियर नेताओं को एकजुट होने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने तो यहां तक कह दिया कि अगर किसी के हलके में कांग्रेस की हार हुई तो उससे उसका ओहदा वापस ले लिया जाएगा। जिला प्रधान बरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि विचारों में मतभेद तो हो सकते हैं पर आपस में कोई लड़ाई नहीं है।
गौरतलब है कि जिला के तीन विधानसभा हलकों श्री आनंदपुर साहिब के विधायक राणा केपी सिंह को पार्टी ने विधानसभा स्पीकर का पद दिया। श्री चमकौर साहिब से विधायक चरनजीत सिंह चन्नी को मंत्री और रोपड़ से चुनाव हारने वाले बरिंदर सिंह ढिल्लों को जिला प्रधान का पद दिया गया है। कैबिनट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी इस प्रेस कान्फ्रेंस में नहीं पहुंचे। इस पर राणा केपी सिंह ने कहा कि वह व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच सके।