फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   हाईकोर्ट के वकील ने शिक्षा विभाग के सचिव को नोटिस भेज की मांग

हाईकोर्ट के वकील ने शिक्षा विभाग के सचिव को नोटिस भेज की मांग

Fri, 24 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के वकील ने शिक्षा विभाग के सचिव को नोटिस भेज की मांग
हाईकोर्ट के वकील ने शिक्षा विभाग के सचिव को भेजा नोटिस
विज्ञापन

29 बच्चों को शिफ्ट करने और तीन अध्यापकों के ट्रांसफर का मामला गरमाया
सभी को दो सप्ताह के अंदर वापस भेजने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। सूबे के शिक्षा विभाग की तरफ से बठिंडा के संजय नगर स्थित सरकारी स्कूल से दूसरे सरकारी स्कूल में शिफ्ट किए गए मेडिकल के 29 छात्रों और स्कूल से ट्र्रांसफर किए गए तीनों अध्यापकों को दो सप्ताह में उसी स्कूल में वापस लाने की मांग के लिए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकील एचसी आरोड़ा ने वीरवार को शाम शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार को नोटिस भेजा है।

वकील के भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि करीब एक माह पहले जब शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार ने संजय नगर स्थित सरकारी स्कूल का दौरा किया था तो उस समय 11वीं एवं 12ीं के मेडिकल विषय के तहत पढ़ने वाले 29 छात्रों के बैठने की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने का पलान कर तीनों महिला अध्यापक नवदीप कौर, सतिंदर कौर और ईशा गुप्ता का मानसा और मौड़ में तबादला कर दिया गया। इसके बाद छात्रों की परेशानी को समझते हुए लोगों और एनआरआई लोगों ने अपने खर्च पर छात्रों के लिए स्कूल में ढाई लाख रुपये खर्च कर दो नए कमरे बनवाए थे। नोटिस में बताया गया कि इन कमरों के निर्माण के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी पता था। छात्रों को संजय नगर स्कूल से किसी दूसरे स्कूल में न शिफ्ट करने संबंधी समाजसेवी बखतौर सिंह, स्वर्ण सिंह दानेवालिया शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार को चंडीगढ़ में मिलकर भी आए थे, जहां पर सचिव ने समाजसेवियों को आश्वासन दिया था कि बच्चों को शिफ्ट नहीं किया जाएगा। लेकिन पिछले दिनों विभाग की तरफ से पहले मेडिकल के छात्रों को पढ़ाने वाली तीनों महिला अध्यापकों का तबादला करने संबंधी पत्र जारी किया गया और अब पिछले दिनों वीरवार को 29 छात्रों को शिफ्ट करने का पत्र जारी कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के सीनियर वकील एचसी आरोड़ा ने छात्रों के मामले को शिक्षा विभाग के सचिव कृष्ण कुमार को ई-मेल भेेजकर मांग की है कि दो सप्ताह में शिफ्ट मेडिकल के 29 छात्रों एछात्रों को पढ़ाने वाली तीनों महिला अध्यापकों को वापस संजय नगर सरकारी स्कूल में भेजा जाए। वकील एचसी आरोड़ा ने कहा कि अगर शिक्षा विभाग ने छात्रों की मुश्किलों को देखते हुए निर्णय नहीं बदला तो वह कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed