फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ेजेल में कैदी से मारपीट, उपचारधीन

ेजेल में कैदी से मारपीट, उपचारधीन

Sun, 05 Aug 2018 09:57 PM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
ेजेल में कैदी से मारपीट, उपचारधीन
जेल में कैदी से मारपीट, उपचाराधीन
विज्ञापन

कैदी ने लगाए जेल प्रशासन पर आरोप, जेल में बिकता है नशा
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। जिला जेल में एक कैदी से मारपीट का मामला सामने आया है। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कैदी ने जेल प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में सरेआम महंगे भाव पर नशा बेचा जाता है। पैसे लेकर मोबाइल पर बात करवाई जाती है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में उपचाराधीन कैदी विनोद कुमार निवासी अजीत नगर नशा तस्करी के मामले में सजा काट रहा है। उसने बताया कि रविवार को जेल के सहायक सुपरिंटेेंडेंट ने उसे इस बात के लिए पीटा की उसने अपनी बैरक को अंदर से कुंडी लगा रखी थी। उसने आरोप लगाया कि जेल में कैदियों को महंगे भाव पर हर तरह का नशा बेचा जाता है। मोबाइल पर बात करान ेके बदले मोटी रकम वसूली जाती है। उसने जेल में अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि अब इलाज के बाद जब वह दोबारा वापस जाएगा तो उससे फिर मारपीट की जाएगी। उक्त कैदी का इलाज कर रहे डा. रविंदर नाथ का कहना है कि कैदी के शरीर पर जख्मों के निशान हैं। देखकर ऐसा लगता है कि उसने खुद ही चोट पहुंचाई है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अमरीक सिंह ने कैदी विनोद कुमार की ओर से लगाए सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि उसके साथ किसी ने मारपीट नहीं की बल्कि उसने अपने आप चोट खाई है। जेल में किसी तरह का कोई नशा नहीं बेचा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed