फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   वैसाखी मौके कांग्रेस व अकाली दल की तरफ से की जाएगी राजसी काफ्रैंस

वैसाखी मौके कांग्रेस व अकाली दल की तरफ से की जाएगी राजसी काफ्रैंस

Thu, 12 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
वैसाखी मौके कांग्रेस व अकाली दल की तरफ से की जाएगी राजसी काफ्रैंस
सभी केंद्र
विज्ञापन

कैप्टन और बादल करेंगे अपनी-अपनी सियासी कॉन्फ्रेंस
शनिवार को तलवंडी साबो में स्थित दमदमा साहिब के पास चलाएंगे शब्द बाण
आम आदमी पार्टी ने बैसाखी के मौके कॉन्फ्रेंस करने से किया है इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
तलवंडी साबो में स्थित दमदमा साहिब के नजदीक 14 अप्रैल शनिवार को बैसाखी मौके कांग्रेस व अकाली दल की ओर से पहले की तरह अपनी सियासी कॉन्फ्रेंस की जाएगी। कांग्रेस की कांफ्रेंस को सूबे के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से संबोधन किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। क्योंकि अधिकारिक तौर पर अभी तक मुख्य मंत्री के उक्त कॉन्फ्रेंस में पहुंचने संबंधी मुख्य मंत्री कार्यालय से कोई संदेशा जिला अधिकारियों के पास नहीं आया। वहीं अकाली दल की कॉन्फ्रेंस को हर बार की तरह इस बार भी बादल परिवार ही संबोधन करेगा। जिस में पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल और केंद्रीय फूड प्रोसैसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल शामिल है। कांग्रेस की ओर मुख्यमंत्री के सलाहकार कैप्टन संदीप संधू ने बुधवार को बठिंडा पहुंचकर उक्त कॉन्फ्रेंस संबंधी जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कॉन्फ्रेंस स्थल का जायजा लिया। वहीं अकाली दल की ओर पार्टी अध्यक्ष खुद शुक्रवार को कॉन्फ्रेंस स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने शिअद के अन्य नेताओं के साथ पहुंच रहे हैं। पंजाब में तीसरा फ्रंट बन उभर कर आई आम आदमी पार्टी ने पहले ही बैसाखी के मौके कॉन्फ्रेंस करने से इंकार कर दिया गया था। बुधवार को बठिंडा पहुंचे कैप्टन संदीप संधू ने जिले के डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों से बैठक कर कॉन्फ्रेंस संबंधी बातचीत की और बैसाखी मेले को लेकर सड़क मार्ग के रूट प्लान किए। कैप्टन संदीप संधू ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों को हिदायत की कि बैसाखी के मौके पर आने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की मुश्किल न आने दी जाए और जो भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, उन पर कर्मियों की ड्यूटी यकीनी बनाई जाए।


शिअद के तीनों बड़े नेता रहेंगे साथ
वहीं शिअद के प्रवक्ता ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि अकाली दल की ओर से बैसाखी के मौके पर की जाने वाली कॉन्फ्रेंस को सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल, केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल संबोधित करेंगी। इस कॉन्फ्रेंस में राजस्थान अकाली दल के प्रभारी सिकंदर सिंह मलूका, राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, एसजीपीसी अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल के अलावा अन्य अकाली नेता शिरकत करेंगे। शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कॉन्फ्रेंस स्थल का जायजा लेंगे। इससे पहले वीरवार को शहर के जीत पैलेस में अकाली दल के युवा विंग प्रभारी राजू खन्ना पहुंचे, जिन्होंने अकाली युवा वर्करों के साथ बैठक कर कॉन्फ्रेंस को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed