फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   बाजार बंद करवाने आए शरारती तत्वों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बाजार बंद करवाने आए शरारती तत्वों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Mon, 02 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
बाजार बंद करवाने आए शरारती तत्वों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बठिंडा में तोड़फोड़ कर तलवारें लहराईं
विज्ञापन

पुलिस ने लाठीचार्ज कर आठ लोगों को हिरासत में लिया
प्रदर्शनकारियों ने बठिंडा-तलबंडी हाइवे दो घंटे बंद रखा
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
सुप्रीमकोर्ट की ओर से एससी, एसटी एक्ट में किए गए फेरबदल के खिलाफ दलित समाज का सोमवार भारत बंद का असर बठिंडा मिला-जुला रहा। दुकानें खुलने पर प्रदर्शनकारियों के साथ आए कुछ गुंडा तत्वों ने बाजारों में तलवारें लहराईं और एक दो जगह पर तोड़फोड़ की। इसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी । शहर के मेहना चौक में हथियारों के बल पर दुकानें बंद करवाने पहुंचे दलित समाज के युवकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने बठिंडा-तलबंडी हाइवे पर जाम लगाकर दो घंटे तक यातायात अवरुद्ध रखा।
सोमवार को भारत बंद संबंधी सुबह कोई खास असर नही दिखा था। सुबह ग्यारह बजे बाजारों में माहौल तनावपूर्ण हो गया। दलित समाज के लोगों ने आटो रिक्शा पर सवार होकर स्पीकर के जरिये दुकानदारों को धमकी से चेताया जा रहा था। इस के अलावा शहर की एसी मार्केट व मेहना चौक में गुंडा तत्वों ने तोड़फोड़ की गई। शहर में पंदह सौ से अधिक पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात थे। इसके बावजूद प्रदर्शनकारी शहर के दो बाजारों में तोड़फोड़ करने और जबरन दुकानें बंद करवाने में कामयाब रहे ।
विज्ञापन

बठिंडा जोन के आईजी मुखविंदर सिंह छीना ने दावा किया शहर में एक दो जगह पर छोटी मोटी घटनाओं को छोड़कर बाकी हलात सामान्य रहें। किसी भी प्रदर्शनकारी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया गया । जिले के भगता भाई, जलाल, भाईरूपा में भारत बंद को समर्थन नहीं मिला। इस क्षेत्रों में 80 फीसदी तक बाजार खुलें रहे। दोपहर तीन बजे के बाद बठिंडा शहर में भी बाजार खुलने शुरू हो गए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवा की दुकानें एवं इमरजेंसी सेवा रही बहाल
भारत बंद के दौरान शहर में दवा की दुकानें खुली रही और सभी प्रकार की इमरजेंसी सेवाएं भी बहाल रही। शहर में बस सेवा पूरी तरह से ठप रही। शहर में एक जगह ड्यूटी के दौरान कुछ पुलिस वाले एक बोलैरो गाड़ी में ताश खेलते नजर आए । ताश खेलते हुए पुलिस वालों का जब एक मीडिया कर्मी ने वीडियो बना लिया। इस पर हवलदार जरनैल सिंह ने मीडिया कर्मी के साथ गुंडागर्दी करते हुए उसके गिरेबान पर हाथ डाला और वीडियो डिलीट करने का दबाव बनाने लगा। साथी मीडिया कर्मियों को इस घटना के बारे में पता लगा तो उन्होंने तुरंत एसएसपी नवीन सिंगला और आई जी छीना को बताया। आई जी मुखविंदर सिंह छीना ने आश्वासन देते हुए कहा कि मामला शांत होने के बाद मीडिया कर्मी के साथ बदतमीजी करने वाले पुलिस वालों को निलंबित कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed