{"_id":"5ace39174f1c1b513e8b4965","slug":"111523464471-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा छह जिलों के किसानों का कर्ज माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा छह जिलों के किसानों का कर्ज माफ
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
आज होगा छह जिलों के किसानों का कर्ज माफ
73748 किसानों को मिलेगा लाभ, समागम की तैयारियां मुकम्मल
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
राज्य सरकार की तरफ से बारह अप्रैल को भवानीगढ़ के नजदीकीगांव रामपुरा में करवाए जा रहे प्रदेश स्तरीय किसान कर्ज मुक्ती समारोह की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। समागम में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कर्ज माफी की किश्त की घोषणा करने पहुंचेंगे।
जानकारी मुताबिक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ सेप्रदेश के छह जिलों के किसानों को इस योजनातहत 485 करोड़ रुपये की कर्ज माफी के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सरकार की तरफ से ढाईएकड़ तक जमीन वाले छोटे और सीमांत किसानों का कर्ज माफ करने की प्रारंभ मुहिम तहत रामपुरा में करवाए जा रहे इस समागम में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। कर्ज माफी के पहले चरण तहत आयोजित होने वाले इस चौथे समागम का 73 हजार 748 किसानों को लाभमिलेगा, इनमें से 27 हजार 977 किसान जिला संगरूर से संबंधित होंगे। संगरूर के किसानोंको लगभग 144 करोड़ के कर्ज माफी संबंधी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। जिले के सभी योग्य किसानों को इसका लाभ मुहैया करवाया जाएगा।
दूसरी तरफ, पुलिस ने समागम को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं और यातायात सुचारु ढंग से चलाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। समागम के मद्देनजरप्रशासनिक अधिकारी कई दिनों से इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं और अब इसकी तैयारियां लगभग मुकम्मल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
इस कर्ज माफी का किसानों को नहीं होगा कोई लाभ:धर्मेंद्र पिशौर
बारह अप्रैल को संगरूर के गांव रामपुरा में आयोजित होनेवाले किसान कर्ज मुक्ती समागम संबंधी भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के नेता धर्मेन्द्रपिशौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले किसानों से उनका सारा कर्ज माफ करनेका वादा किया था, जो अब दो लाख की अवधि पर ही सिमट गया है। जिसका किसानों को कोई लाभ नहीं मिलने वाला।
फोटो:11एसजीआरपी02: संगरूर के गांव रामपुरा में किसान कर्जमुक्ती समागम की तैयारियां को जायजा लेते अधिकारी।