{"_id":"5a7b2a984f1c1bc83b8b5784","slug":"111518021272-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल कर्मीयों ने परिवारों समेत निकाला रोष मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल कर्मीयों ने परिवारों समेत निकाला रोष मार्च
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थर्मल कर्मियों ने निकाला रोष मार्च, नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
अपने रोजगार वापसी की मांग पर थर्मल कर्मचारियों का पक्का मोर्चा मंगलवार को भी जारी रहा। इसके तहत थर्मल कर्मियों ने अपने परिवारों समेत प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालते नारेबाजी की।
थर्मल कर्मियों के छोटे बच्चे भी पिता की नौकरी की वापसी के लिए रोष मार्च में शामिल हुए। थर्मल ठेका अधारित यूनियन व पक्का मोर्चा कमेटी के नेता विजय कुमार व अश्वनी कुमार ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को मानने के बजाय लटका रही हैं। इसके चलते थर्मल कर्मियों में रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 मार्च को सरकार व पीएसपीसीएल के खिलाफ राज्य सत्र पर पटियाला में प्रदर्शन किया जाएगा। अगर सरकार ने सरकारी तंत्र के जरिये उनके प्रदर्शन को रोकने का प्रयास किया तो थर्मल कर्मी डटकर सरकारी तंत्र का सामना करेंगे। साथ ही हर हाल में अपना रोष प्रदर्शन करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार थर्मल कर्मियों का रोजगार वापस नहीं करती तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।