फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   मालगाडी के दो डिब्बे पटड़ी से उतरे

मालगाडी के दो डिब्बे पटड़ी से उतरे

Thu, 09 May 2019 10:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
मालगाडी के दो डिब्बे पटड़ी से उतरे
मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। धूरी में वीरवार को मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। हालांकि इस दौरान किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन डेढ़ घंटा फाटक बंद रहने की वजह से यातायात बाधित हो गया।
जानकारी के मुताबिक अहमदगढ़ से कलकत्ता की तरफ जा रही मालगाड़ी जब धूरी में डबल फाटक के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे लाइन को क्लीयर कराया और गाड़ी के उतरे डिब्बों को पटरी पर चढ़ाया।
विज्ञापन

धूरी रेलवे जंक्शन के स्टेशन सुपरिटेडेंट मनोज कुमार ने बताया कि शाम करीब साढे़ चार बजे रेस्क्यू टीम की ओर से पटरी से उतरे डिब्बों को पटरी पर चढ़ाया गया। रेलगाड़ियां प्रभावित होने बारे उन्होंने कहा कि कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है। मालगाड़ी को पटरी पर चढ़ाने में डेढ़ घंटा लग गया। जिससे फाटक को बंद कर दिया गया। ऐसे में यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:09एसजीआरपी02:धूरी में पटड़ी से उतरेमालगाड़ी के डिब्बे दिखाता हुआ व्यक्ति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed