फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   खेतों में आग लगने से कई किसानों की फसल हुई राख

खेतों में आग लगने से कई किसानों की फसल हुई राख

Wed, 24 Apr 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
खेतों में आग लगने से कई किसानों की फसल हुई राख
लहरागागा, भवानीगढ़ में फसलें जली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को आग से किसानों की कई एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और नाड़ जलकर राख हो गया। फसल जलने की घटनाएं लहरागागा और भवानीगढ़ में हुई है।
लहरागागा के गांवबलरां में किसानबहादर सिंह, नाजरसिंह, गोरा सिंह और बिरछा सिंह के खेत में आग लगने से करीब पंद्रह एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल और 70-80 एकड़ नाड़ जल गई। किसानों के मुताबिक आग खेतों से गुजरते बिजली की तार में स्पार्किंग की वजह से लगी है। सूचना मिलतेही बड़ी तादाद में आसपास के गांवों के लोग और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच गईं । आग पर मुश्किल से काबू पाया गया।
विज्ञापन

इसी तरह भवानीगढ़ के नजदीकी गांव बींबड़ और माझी के खेतों में आग लगने से किसानों की फसल जल गई। गांव माझी के सरपंच महिंदरपाल सिंह ने बताया कि हवा तेज होनेके कारण आग तेजी से फैल गई जिसे बुझाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कैबिनट मंत्री विजयइंद्र सिंगला ने कहा कि किसानों के हुए नुकसान की भरपाइ के लिए तहसीलदार, पटवारी, कानूनगो को इसकी रिपोर्ट बनानेक ी हिदायत दी गई है और जल्द रिपोर्ट सरकार को भेजकर मुआवजा दिलाया जाएगा। इसके अलावा मालेरकोटला और दिड़बा इलाके में भी आग लगने की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed