{"_id":"5ac3b0d04f1c1b051d8b459b","slug":"101522774224-ludhiana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस 16 से
Updated Tue, 03 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस 16 से
लुधियाना। गुजरावांला गुरु नानक खालसा कॉलेज की ओर से शताब्दी वर्षगांठ को समर्पित दो दिवसीय साइंस एंड टेक्नोलॉजी कार्यक्रम पर अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस करवाई जा रही है। इसका विषय रुझान और चुनौती होगा। 16 से 17 अप्रैल तक होने वाली इस कांफ्रेंस का मुख्य मकसद फिजिक्स, केमिस्ट्री, लाइफ साइंस, गणित और कंप्यूटर साइंस विषय के साथ जुड़े अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां पर वह विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की जा रही नई खोजों के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ-साथ इनसे संबंधित क्षेत्रों में वैज्ञानिकों और तकनीक विशेषज्ञों के सामने आ रही चुनौतियों के बारे में अध्ययन करने का मौका प्राप्त हो सके। प्रिंसिपल डॉ. अरविंदर सिंह ने बताया कि गुजरांवाल खालसा एजुकेशन काउंसिल की सरपरस्ती और पंजाब अकादमी आफ साइंसेज के सहयोग से कराई जा रही कांफ्रेंस में 250 से अधिक खोज पर्चे आ चुके हैं। कांफ्रेंस में सीयूपी बठिंडा के वाइस चांसलर डॉ. आरके कोहली, सीएसआईआर-आईएमटीईसीएच चंडीगढ़ के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सीआर सूरी, पीजीएससी कपूरथला के पूर्व जनरल डायरेक्टर डॉ. आरएस खंडपुर, इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी रूपनगर के डायरेक्टर डॉ. एसके दास और इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर ट्रांसप्लांटेशन एंड रीजनरेटिव मेडिसन गुरुग्राम के चेयरमैन डॉ. अरविंदर सिंह सोइन शिरकत करेंगे।