फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   संगरूर में बंद का मुकम्मल असर

संगरूर में बंद का मुकम्मल असर

Mon, 02 Apr 2018 11:09 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
संगरूर में बंद का मुकम्मल असर
संगरूर में बंद का मुकम्मल असर
विज्ञापन

दुकानें रहीं बंद, सुनसान रहे बाजार
महावीर चौक को प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे रखा बंद
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर।
सुप्रीम कोर्ट की ओर से एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में दलित समुदाय की ओर से भारत बंद का संगरूर में पूर्ण तौर पर असर देखने को मिला। शहर मेंसभी दुकानें पूरा दिन बंद रहीं और बाजार पूरी तरह से सुनसान नजर आए। इसके अलावा महावीर चौक को प्रदर्शनकारियों ने करीब दो घंटे बंद किए रखा।
स्थानीय पटियाला गेट स्थित भगवान वाल्मीकि रामायण भवन सरोवर में बड़ी तादाद में लोग अपने परिवारों समेत एकत्रित हुए। काले झंडे उठाकर शहर में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान दलित समाज के नेताओं ने बताया कि विजय लंकेश ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव करने से करोड़ों दलित समाज के लोगों की भावना को ठेस पहुंची है। मोदी सरकार के इशारे पर दलितों के साथ ऐसा किया जा रहा है। केंद्र सरकार पूरी तरह से दलित विरोधी साबित हुई है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। दलित समाज अपने अधिकारों को किसी भी कीमत पर छीनने नहीं देगा, चाहे इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।
विज्ञापन

दलित वेलफेयर संगठन के प्रदेश सरपरस्त बीबी पूनम कांगड़ा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार दलितों को एक सोची समझी साजिश के तहत फिर से गुलामी की बेड़ियों में जकड़ना चाहती है। उसके तहत ही मोदी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के जरिये एससी-एसटी एक्ट को तोड़कर संविधान से छेड़छाड़ की है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक्ट में की संशोधित को वापस न कराया गया तो मोदी सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस दौरान विजय लंकेश अमरजीत सिंह, सुरिंदर जुग्गा, नरेश कुमार,दर्शन सिंह कांगड़ा, सुरजीत सिंह, प्यारा सिंह, भुपिंदर सिंह, भुपिंदर सिंह, योगी राम और नाथा राम भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर लोग
सुनाम ऊधम सिंह वाला (संगरूर)। दलित समुदाय ने शहर में जोरदार प्रदर्शन कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। दलित समाज के हजारों लोगों ने सड़कों पर उतर कर आरक्षण में बदलाव के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही चेतावनी दी कि मोदी सरकार को इसकी कीमत जरूर चुकानी पडे़गी। दलित समुदाय इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। इस दौरान रजनी बुलाण, किरण बैंस और राकेश टोनी भी मौजूद थे।
--------------
फोटो:02एसजीआरपी01ए: संगरूर में बंद के दौरान प्रदर्शन करते प्रदर्शनकारी।
फोटो:02एसजीआरपी01बी: सुनाम में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते दलित समुदाय के लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed