फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   डीबीयू के रोजगार मेले में 250 छात्र शार्टलिस्ट

डीबीयू के रोजगार मेले में 250 छात्र शार्टलिस्ट

Wed, 28 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
डीबीयू के रोजगार मेले में 250 छात्र शार्टलिस्ट
डीबीयू के रोजगार मेले में 250 छात्र शार्टलिस्ट
विज्ञापन

सरकारी रोजगार मेले में 1100 विद्यार्थियों ने की शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ साहिब।
देश भगत यूनिवर्सिटी में प्रदेश सरकार के सहयोग से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कोर्सों के 1100 से अधिक ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आखिरी दिन के इस मेले में आईएएस एसडीएम जसप्रीत सिंह व नायब तहसीलदार अशोक कुमार थे। उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने में सहायक साबित होगा।

यूनिवर्सिटी चांसलर डॉ. जोरा सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के सहयोग से आयोजित इस मेले में 30 से अधिक प्रसिद्ध कंपनियों जिनमें युरेका फोर्ब, सिंफ टेक्नोलॉजी, रिलायंस जियो, टचस्टोन, विलोवुड क्रॉप, माधव ग्रुप, आरएनजी ग्रुप, ओरेन, सोलिटेयर इनफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, होशियारपुर ऑटो मोबाइल ने हिस्सा लिया। इन कंपनियों की ओर से 800 के करीब विद्यार्थियों को नौकरियां ऑफर की र्गइं। मेले के दौरान कंपनियों के अधिकारियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया गया। लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के आधार पर 100 उम्मीदवारों का चयन किया गया। 250 को शार्टलिस्ट किया गया।
विज्ञापन


फोटो कैप्शन:28जीबीजीपी06: देश भगत यूनिवर्सिटी को रोजगार मेले में नौकरी के लिए पंजीकरण करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed