फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   10 lakh rupees looted from two youths in broad daylight

लुधियाना : दिनदहाड़े दो कारिंदों से लूटे 10 लाख रुपये, मनी ट्रांसफर का काम करते हैं युवक

Wed, 20 Apr 2022 01:12 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
10 lakh rupees looted from two youths in broad daylight
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : LUDHIANA
लुधियाना। दाना मंडी में बाइक सवार दो लुटेरों ने मनी ट्रांसफर का काम करने वाले करिंदों से 10 लाख रुपये लूट लिए। आरोपी दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दे कर फरार हो गए। युवकों ने बाइक सवार लुटेरों का काफी दूर तक पीछा किया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद एडीसीपी-टू बलविंदर सिंह रंधावा, एसीपी राजेश कुमार, थाना शिमलापुरी के एसएचओ सहित पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों कारिंदों से पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जसपिंदर सिंह जस्स और हितेश कुमार हनी ने बताया कि वह मनी ट्रांसफर का काम करते हैं। महानगर के अलग-अलग इलाकों से पैसे इकट्ठा कर दफ्तर में पहुंचाते है। रोज की तरह वह बाइक पर फील्डगंज इलाके में पैसे लेने के लिए गए थे। वहां से नौ लाख रुपये लेने के बाद वह समराला चौक स्थित एक दफ्तर से एक लाख 90 हजार रुपये लेकर दफ्तर की तरफ चल दिए। जब वह दाना मंडी स्थित दफ्तर के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो युवकों ने हनी के कंधे पर टांग रखा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जस्स और हनी ने दोनों का काफी दूर तक पीछा किया, मगर लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद दोनों युवक दफ्तर पहुंचे और साथियों को लूट के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पहुंची और शहर में नाकाबंदी कर दी गई।
कोट्...
फिलहाल की जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। बाकी जांच की जा रही है। जल्द लुटेरों का पता लगा लिया जाएगा। - बलविंदर सिंह रंधावा, एडीसीपी-टू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed