फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   1 quintal, 60 kg silver jewelery caught at interstate checkpoint, Income Tax Department starts investigation

Ludhiana News: अंतरराज्यीय नाके पर पकड़े 1 क्विंटल, 60 किलो चांदी के गहने, आयकर विभाग ने शुरू की जांच

Fri, 21 Jun 2024 09:59 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 21 Jun 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
1 quintal, 60 kg silver jewelery caught at interstate checkpoint, Income Tax Department starts investigation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। जिला पुलिस की ओर से डूमवाली बैरियर पर लगाए गए अंतरराज्यीय नाके में एक कार में से एक क्विंटल, 60 किलो चांदी के गहने बरामद किए हैं। उक्त गहनों के संबंध में कार सवार कोई सबूत पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने उक्त गहनों को कब्जे में लेकर आयकर विभाग के हवाले कर दिया है।

आयकर विभाग ने इस संबंध में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डूमवाली बैरियर में लगाए गए अंतरराज्यीय नाके पर तैनात पथराला पुलिस चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि एसएसपी दीपक पारिक के दिशा-निर्देश पर पंजाब एवं हरियाणा की सीमा पर पुलिस की ओर से नाका लगा रखा है। पुलिस टीम ने शुक्रवार को नाकाबंदी के दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक डस्टर कार को शक के आधार पर रोका। कार चालक ने अपना नाम वोपाशो वासी जिला बेलगाम महाराष्ट्र और कंडक्टर सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम प्रसाद प्रदीप पाटिल होपुरी कोल्हापुर महाराष्ट्र और पीछे बैठे व्यक्ति ने खुद का नाम अजीत कुमार पाटिल वासी महाराष्ट्र बताया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में चांदी के गहनों के बाॅक्स रखे हुए थे। पुलिस ने उक्त गहनों को बिना छेड़छाड़ किए मौके पर इन्कम टैक्स के सहायक डायरेक्टर अशोक कुमार खत्री व इंस्पेक्टर गौरव गर्ग को बुलाकर चांदी के गहनों, कार व उक्त लोगों को उनके हवाले कर दिया। कार सवार लोगों ने उक्त चांदी के गहनों का वजन एक क्विंटल 60 किलो बताया। चौकी इंचार्ज हरबंस सिंह ने बताया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed