फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Lakha Sidhana Fled from Kisan Maharally organized at Village mehraj of Punjab 

पंजाब में महारैली में पहुंचा लक्खा सिधाना पुलिस की नाक के नीचे से हुआ फरार

Tue, 23 Feb 2021 04:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Feb 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
Lakha Sidhana Fled from Kisan Maharally organized at Village mehraj of Punjab 
पंजाब में मंच से भागा लक्खा सिधाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दिल्ली हिंसा का आरोपी लक्खा सिधाना मंगलवार को पंजाब में आयोजित किसान महारैली में पहुंचा और फरार भी हो गया। बठिंडा के गांव महराज में हुई रैली में बड़ी संख्या में पंजाब पुलिस मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद लक्खा सिधाना मंच से फरार होने में कामयाब हो गया। दिल्ली हिंसा के आरोपी सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित है। 

विज्ञापन


इस रैली के प्रबंधक बाबा हरदीप सिंह ने बताया कि लक्खा सिधाना रैली में आया था और मंच से चला गया। सूत्रों के अनुसार, लक्खा को रैली से गिरफ्तार नहीं किया जा सकता था, क्योंकि वहां पर लोगों का बड़ा हुजूम था। 
विज्ञापन


महराज सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। कुछ दिन पहले वीडियो जारी कर लक्खा सिधाना ने पंजाब के किसानों से अपील की थी कि वे किसान आंदोलन की बागडोर दोबारा अपने हाथ में लें। इसके अलावा उसने पंजाब के किसानों से 23 फरवरी को बठिंडा के गांव महराज में आयोजित रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 



कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा 26 जनवरी को निकाली गई ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली के कई इलाकों समेत लाल किला पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी लक्खा सिधाना पर एक लाख का इनाम घोषित किया हुआ है। लक्खा सिधाना को पुलिस ने लाल किला हिंसा मामले में आरोपी बनाया है। लक्खा 26 जनवरी की हिंसा के बाद से ही फरार है और सोशल मीडिया पर कई वीडियो जारी कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed