फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Kapurthala, lottery, 25 lakhs, swindle, trick, woman, fraud.

25 लाख की लॉटरी का झांसा देकर नौ लाख ठगे

Sat, 26 Jul 2014 10:30 PM IST
अमर उजाला, कपूरथला
अमर उजाला, कपूरथला Updated Sat, 26 Jul 2014 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kapurthala, lottery, 25 lakhs, swindle, trick, woman, fraud.
पच्चीस लाख की लॉटरी निकलने का झांसा देकर नौसरबाजों ने एक महिला से 9.17 लाख की रकम ठग ली। थाना भुलत्थ की पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एसएसपी धनप्रीत कौर को दी शिकायत में गांव कामराए की रहने वाली परमजीत कौर पत्नी मलकीयत सिंह ने बताया कि उसको 20 जनवरी 2014 को मोबाइल पर कॉल आई थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद का नाम निहाल बताया।
विज्ञापन


उसने कहा कि आपकी 25 लाख की लाटरी आई है। अगर उसके मोबाइल सिम कार्ड के पिछले नंबर 89910 हो तो वह 25 लाख की लाटरी की हकदार है। जब उसने अपने सिम कार्ड को चेक किया तो यही नंबर निकला। निहाल ने उसको कहा कि वह उसको 25 हजार रुपये उसके बैंक खाते में भेज दे ताकि वह उसको 25 लाख रुपये की रकम भेज सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने व्यक्ति द्वारा बताए गए बैंक खाते में 25 हजार की रकम जमा करवा दी। बाद में फिर फोन आया और उसको रकम लेने के लिए कोलकाता आने के लिए कहा। जब उसने कोलकाता आने से मना कर दिया तो उससे रकम भेजने के नाम पर और रकम मंगवा ली गई।


इस दौरान उस से विभिन्न समय पर 9.17 लाख की रकम बैंक खाते में मंगवाई गई। इसके बाद जिस नंबर से फोन आता था वह स्विच आफ आने लगा। उसने एसएसपी के सामने गुहार लगाई। जांच के दौरान आरोपी की पहचान पुष्पिंदर सिंह पुत्र राजिंदर सिंह निवासी तीमारपुर दिल्ली के तौर पर हुई। थाना भुलत्थ की पुलिस ने पुष्पिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed