{"_id":"60a567e25f0cda71e75ed02c","slug":"jewellery-missing-from-hospital-after-corona-positive-woman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़शंकर: कोरोना से पत्नी की मौत के बाद अस्पताल से आभूषण गायब, पति ने डीसी से वापस दिलाने की गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़शंकर: कोरोना से पत्नी की मौत के बाद अस्पताल से आभूषण गायब, पति ने डीसी से वापस दिलाने की गुहार लगाई
Thu, 20 May 2021 01:46 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़शंकर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 May 2021 01:46 AM IST
सार
पंजाब के गढ़शंकर के टिब्बियां गांव में कोरोना ने एक महिला की जान ले ली। उधर, मौत के बाद महिला का स्मार्टफोन और आभूषण भी किसी ने ले लिए। पति ने गायब सामान वापस पाने के लिए होशियारपुर के डीसी से गुहार लगाई है। महिला का इलाज पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाब के गढ़शंकर के गांव टिब्बियां की रहने वाली सिन्नों की कोरोना वायरस के कारण पटियाला के रजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी। बुधवार को सिन्नों के पति सुच्चा सिंह ने डीसी से राजिंदरा अस्पताल प्रशासन से चोरी हुआ पत्नी का मोबाइल व सोने के आभूषण दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
मृतका के पति सुच्चा सिंह, सरपंच दविंद्र कुमार, आरपी चेची, लाल मूंडन, प्रेम बिट्टू, प्रकाश चंद बीटन, शिंदर, अशोक, काकू रमेश, शाम लाल, केवल सिंह, दर्शन लाल व अन्य ने बताया कि 12 मई को सुन्नों को बुखार होने पर सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन
सिन्नों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर 13 मई को सिविल अस्पताल नवांशहर रेफर किया गया था। नवांशहर अस्पताल से 14 मई को रजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पर सिन्नों को इलाज के लिए भर्ती करवा दिया और कहा गया कि आप मरीज के पास नहीं जा सकते।
विज्ञापन
मरीज की स्थिति की जानकारी लेने के लिए स्मार्टफोन दे दीजिए। जिस पर सैमसंग का नया मोबाइल लेकर दे दिया। भर्ती के दौरान मरीज के कानों में सोने की रिंग (बालियां) व नाक में सोने का कोका था। मरीज सिन्नो देवी की मौत 16 मई को सुबह दस बजे हो गई और उन्हें शव पैक कर सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि जव गांव टिब्बियां में पहुंचकर उसका संस्कार करने लगे तो सोने की बालियां, कोका व मोबाइल शव के साथ नहीं थे। उन्होंने कहा कि डीसी होशियारपुर से मामले की जांच कर गायब सामान दिलाने की गुहार लगाई है।