फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   jewellers strike, sarafa welfare assosiation, jewellers shop, patiala

करोड़ों का कारोबार प्रभावित, ज्वैलरों ने निकाला रोष मार्च

Fri, 04 Mar 2016 02:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला। Updated Fri, 04 Mar 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
jewellers strike, sarafa welfare assosiation, jewellers shop, patiala
प‌टियाला ज्वैलरों ने निकाला रोष मार्च - फोटो : amar ujala
आल इंडिया जैमस और ज्वैलरी फेडरेशन आफ इंडिया के भारत बंद के आह्वान पर वीरवार को दूसरे दिन भी पटियाला सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज सिंगला की अगुवाई में सोना व्यापारियों ने मुकम्मल हड़ताल की। सभी सोना व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं और किला चौक से लेकर अनारदाना चौक तक रोष मार्च निकाला।
विज्ञापन


इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव अशोक गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार व वित्त मंत्रालय ज्वैलरों व सोना व्यापारियों के व्यापार को तबाह करने पर तुले हुए हैं। सरकार ने एक तानाशाही फैसला लेते हुए ब्रांडिड ज्वैलरी पर 12.5 प्रतिशत और बिना ब्रांडिड ज्वैलरी पर एक प्रतिशत के करीब एक्साइज ड्यूटी को लागू कर दिया है।
विज्ञापन


साथ ही ग्राहकों व खरीददारों की ओर से दो लाख रुपये तक के गहनों व सोने की खरीद पर पैन कार्ड को भी जरूरी कर दिया है। जिसका ज्वैलर और सोना व्यापारी सख्त विरोध करते हैं। आगे कहा कि कहने को तो वह ज्वैलर हैं, लेकिन सरकार के गलत रवैये के कारण कई व्यापारियों की दुकानें बंद हो चुकी हैं और कइयों ने तंग आकर अपने व्यापार तक बदल लिए हैं। सरकार को चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार ने अपने इस तानाशाही हुक्म को वापस न लिया, तो वह सरकार के खिलाफ बेमियादी हड़ताल करेंगे। जिसका सरकार को भी आर्थिक तौर पर नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नरिंदर खन्ना, रजिंदर महिंद्रू, परमजीत सिंह काला, अशोक मित्तलस तिलक राज, केवल, नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed