फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth killed in love affair, dead body buried 20 km away

प्रेम प्रसंग में की युवक की हत्या, शव 20 किमी दूर दबाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in love affair, dead body buried 20 km away
बबलू का फाइल फोटो - फोटो : TANDA
टांडा। अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बगड़खा निवासी एक युवक 21 अगस्त को घर से गायब हो गया था। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराकर गांव के ही लोगों पर शक जताया था। पुलिस ने प्रेम प्रसंग के मामले को देखते हुए एक लड़की के चाचा को पकड़ा था। जिसकी निशानदेही पर मंगलवार को युवक का शव थाना भोट क्षेत्र में युवक के घर से करीब 20 किलोमीटर दूर पीलाखार नदी के किनारे दबा मिला। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव का माहौल है। हालांकि पुलिस अभी तहरीर का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

स्वार तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बगड़खा निवासी नौबत सैनी ने 22 अगस्त को अपने बेटे बब्लू सैनी (24) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। नौबत सैनी ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा 21 अगस्त की रात घर में छत पर सोया था लेकिन, सुबह वो गायब था। पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच पुलिस को युवक के गांव में ही चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर लड़की के चाचा को उठाकर उससे पूछताछ की तो पता चला की युवक की हत्या कर शव को गाड़ दिया गया है। पकड़े गए व्यक्ति की शिनाख्त पर पुलिस ने थाना भोट के ग्राम मुतियापुरा में पीलाखार नदी के किनारे से युवक का दबाया गया शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया पीड़ित पिता की ओर से तहरीर देने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छल ने बताया की मामले में परिवार के कहने पर शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया था। पकडे़ गए व्यक्ति ने ही बताया कि युवक की हत्या कर उसके शव को थाना भोट क्षेत्र में दबा दिया गया है। परिजनों की ओर से अब तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करवा दिया जाएगा।

ग्राम बागड़खा निवासी युवक के थाना भोट में नदी किनारे गाड़े गए शव को निकलवाती पुलिस

ग्राम बागड़खा निवासी युवक के थाना भोट में नदी किनारे गाड़े गए शव को निकलवाती पुलिस- फोटो : TANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed