फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   youth hurt by the Threat attempt suicide

धमकी से आहत युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

Thu, 05 Nov 2020 04:02 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
youth hurt by the Threat attempt suicide
अबोहर। घर में घुसकर मारपीट करने और झूठा मामला दर्ज करवाने की धमकियों से आहत गांव धर्मपुरा निवासी एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। थाना बहाववाला पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गांव के ही निवासी पिता-पुत्री सहित पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में करीब 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामेश्वर लाल ने बताया कि वह नौकरियों आदि के ऑनलाइन फार्म भरने संबंधी कार्य करता है। इसी दौरान उसने गांव की निवासी मनीषा पुत्री नंदलाल का बीएसएफ में नौकरी के लिए फार्म भरा था। लेकिन किसी कारणवश मनीषा की नौकरी नहीं लगी। इस बात से गुस्साए मनीषा के परिजनों ने 28 अक्तूबर को शाम उसके घर पर आकर गाली गलौज करते हुए कहा कि गलत फार्म भरे जाने से मनीषा को बीएसएफ में नौकरी नहीं मिली। सुनील ने बताया कि मनीषा सहित उसके पिता व मामा और ममेरे भाई ने अपने साथियों सहित उससे मारपीट की और जबरन घर से अगवा करने की धमकी देते हुए मनीषा की नौकरी के लिए खर्च हुए 5-6 लाख रुपये मांगे। इससे आहत होकर सुनील ने 28 अक्तूबर को रात किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। इसका पता चलते ही परिजनों ने उसे बठिंडा के अस्पताल में दाखिल करवाया। सुनील कुमार के बयान पर थाना बहाववाला पुलिस ने मनीषा सहित उसके पिता नंदलाल, मामा रमेश कुमार, ममेरे भाई अश्वनी कुमार व एक अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed