फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth head of BKU accuses central government of putting students in trouble

बीकेयू के यूथ प्रधान ने केंद्र सरकार पर लगाए छात्रों को संकट में डालने के आरोप

Mon, 07 Mar 2022 10:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
Youth head of BKU accuses central government of putting students in trouble
जालंधर। भारतीय किसान यूनियन राजेवाल ने केंद्र सरकार पर यूक्रेन में पढ़ाई करने के लिए गए छात्रों को वहां संकट में डालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चों को यूक्रेन से निकालने के लिए केंद्र सरकार कुछ नहीं कर रही। बच्चे खुद अपने बलबूते पर यूक्रेन के पड़ोसी देशों में पहुंच कर अपनी जान बचा रहे हैं।
विज्ञापन

यूक्रेन में भारतीय दूतावास अपनी जिम्मेदारी से कन्नी काट रहा है। यूनियन के यूथ प्रधान अमरजोत सिंह ने यह बातें सोमवार को भाखड़ा डैम से पंजाब की हिस्सेदारी निकालने के विरोध में किसानों के केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ किए गए प्रदर्शन के दौरान कही। इस दौरान 26 किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और समर्थकों ने डीसी ऑफिस के बाहर धरना लगा दिया।
विज्ञापन

धरने के दौरान किसानों ने सरकार के इस फैसले को पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार बताया। उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में किसानों को खाद की किल्लत के चलते खासी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मुख्य वक्ता कश्मीर सिंह ने कहा कि भाखड़ा डैम से पंजाब की हिस्सेदारी खत्म करके पंजाब के पानी का बिजली छीनने का प्रयास किया जा रहा है। केंद्र सरकार एक-एक करके सभी प्रोजेक्टों से पंजाब को वंचित करने लगी है, जिसके चलते धीरे धीरे पंजाब में खुशहाली की नीव को खोखला करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो इस संघर्ष को ओर तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed