फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Youth and girl absconded with a bike on the pretext of trial

ट्रायल के बहाने बाइक लेकर फरार हुए युवक-युवती

Wed, 07 Jul 2021 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youth and girl absconded with a bike on the pretext of trial
जालंधर के थाना डिवीजन चार स्थित भगवान वाल्मीकि चौक के पास ऑटो डीलर शोरूम के मालिक को झांसे में लेकर युवक-युवती बाइक लेकर फरार हो गए। दोनों बाइक पर ट्रायल लेने निकले थे लेकिन वापस नहीं लौटे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए बंटी बबली की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए शोरूम के मालिक संजीव ने बताया कि वह भगवान वाल्मीकि चौक पर अपना शोरूम चलाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर उनकी दुकान पर एक युवक-युवती स्कूटी लेने के बहाने से पहुंचे। शोरूम मालिक ने उन्हें स्कूटी ट्रायल के लिए दी, जिसका ट्रायल लेने के बाद युवक-युवती वापस चले आए। वह दोनों उनसे बाइक दिखाने की बात कहने लगे। शोरूम मालिक ने उन्हें एक पल्सर ट्रायल के लिए दी जिसे लेकर युवक-युवती मौके से फरार हो गए। काफी देर तक उनके वापस न आने पर उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बाइक का नंबर और दोनों ही आरोपियों का हुलिया सभी नाकों पर भेज दिया गया है ताकि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके। डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed