{"_id":"6942a3fb9698c1bd330cede0","slug":"youth-against-drugs-awareness-campaign-launched-in-amritsar-faridkot-news-c-59-1-asr1001-115734-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: अमृतसर में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स जागरूकता अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: अमृतसर में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स जागरूकता अभियान शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश तथा पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी चेयरमैन न्यायमूर्ति अश्विनी कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में अमृतसर में यूथ अगेंस्ट ड्रग्स जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-चेयरपर्सन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) अमृतसर जतिंदर कौर की देखरेख में चलाया जा रहा है।
अभियान का उद्देश्य युवाओं के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ, नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना है। इसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमरदीप सिंह बैंस ने मजीठा रोड स्थित मिलेनियम स्कूल में जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं जिससे युवाओं को नशे के खिलाफ रचनात्मक तरीके से सोचने और अपनी बात रखने का मंच मिला। इसके अलावा पैरा लीगल वॉलंटियर्स और सहयोगी वकीलों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता गतिविधियां और सेमिनार आयोजित किए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने और ड्रग-फ्री भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया गया।