फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   young woman murder accused arrest muktsar

हत्याकांड का खुला राजः प्रेमी ने ही महिला को मारकर फेंका था, ये वजह भी आई सामने

Sun, 12 Jan 2020 11:04 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 12 Jan 2020 11:04 AM IST
विज्ञापन
young woman murder accused arrest muktsar
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिला पुलिस ने गांव सोथा में गत 9 जनवरी को हुई युवती की हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार युवती की हत्या का कारण त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग बना। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी राजबचन सिंह ने हत्याकांड का खुलासा किया।

विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार 9 जनवरी को दोदा रोड पर स्थित गांव सोथा की अनाज मंडी में 21 वर्षीय मनप्रीत कौर का खून से लथपथ शव मिला था। गले व शरीर पर तेजधार हथियारों के निशान थे। थाना सदर पुलिस ने मृतक के पिता हरभजन सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी। जांच दौरान एसपी (डी) गुरमेल सिंह, डीएसपी (डी) जसमीत सिंह व डीएसपी तलविंदर सिंह के नेतृत्व में थाना सदर प्रभारी मलकीत सिंह ने जांच की तो पता चला युवती की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है।
विज्ञापन


एसएसपी के अनुसार गांव महराजवाला निवासी जगमीत सिंह उर्फ गोरी पुत्र धीर सिंह के साथ युवती के प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पहले जगमीत का विवाह किसी और लड़की के साथ हो गया था। इसके बाद भी जगमीत पर मनप्रीत कौर उसके साथ विवाह करवाने का दबाव डालती रहती थी। इस पर जगमीत ने उससे छुटकारा पाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी। जगमीत ने पूछताछ के दौरान मनप्रीत की हत्या का जुर्म कबूलते हुए सारी सच्चाई बताई। एसएसपी के अनुसार जगमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed