{"_id":"6728ffb375f942fc8001be50","slug":"young-man-murdered-due-to-love-affair-friend-injured-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-100796-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: प्रेम संबंध के चलते युवक की हत्या, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: प्रेम संबंध के चलते युवक की हत्या, दोस्त घायल
Mon, 04 Nov 2024 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रेमिका उसके पति, गांव के सरपंच समेत 8 के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। थाना सिटी के अधीन शहर से सटे गांव टिब्बी भराईयां में प्रेम संबंध के चलते एक युवक की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटनाक्रम में मृत युवक का एक दोस्त भी घायल हुआ है जिसे इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके बयान में थाना सिटी पुलिस ने मृतक की प्रेमिका, उसके पति, गांव के सरपंच समेत कुल 8 लोगों पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यहां की डोगर बस्ती के रहने वाले गुरप्रीत सिंह का गांव टिब्बी भराईयां निवासी महिला मनप्रीत कौर के साथ प्रेम संबंध थे जिसके चलते वह उनके घर आता-जाता रहता था। रविवार रात को भी गुरप्रीत सिंह अपने एक साथी के साथ अर्शदीप सिंह काका के साथ मनप्रीत कौर के घर आ रहा था कि उन्हें रास्ते में ही ग्रामीणों ने घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले के चलते गुरप्रीत सिंह की मौत हो गई जबकि घायल हुए अर्शदीप को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस को दिए बयान में घायल अर्शदीप सिंह ने बताया कि रविवार रात गुरप्रीत सिंह को मनप्रीत कौर का फोन आया था कि उसकी सास की मौत हो गई है। इसके बाद वह दोनों मनप्रीत कौर के घर जाने के लिए गांव पहुंचे लेकिन घर से पहले ही गांव के सरपंच समेत अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। अर्शदीप का आरोप है कि मनप्रीत कौर ने अपने परिवार के साथ मिलकर धोखे से गुरप्रीत सिंह को बुलाया और उसकी हत्या करवा दी। डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर मनप्रीत कौर, उसके पति जसप्रीत सिंह, गांव के सरपंच समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
फोटो 04एफआरडी 1, फोटो 04एफआरडी 2