फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Young man killed friend speaking wrong about his wife case filed against seven accused statement mother deceased

पत्नी के बारे में गलत बोलने पर युवक ने दोस्त को मार डाला, मृतक की मां के बयान पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 26 Oct 2020 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Young man killed friend speaking wrong about his wife case filed against seven accused statement mother deceased
गोबिंद नगरी में तेजधार हथियारों से लैस सात लोगों ने युवक की हत्या कर दी। युवक ने आरोपी दोस्त से कहा था कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं। इसी बात पर विवाद हुआ था। थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को मृतक की मां मंजीत कौर के बयान पर चार लोगों को नामजद कर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रिंस (20) की मां मंजीत कौर वासी गोबिंद नगरी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा एक शैलर में काम करता है। वहां काम करने वाले गुरप्रीत सिंह वासी लल्ला बस्ती जलालाबाद, चरणजीत सिंह वासी चक सैदोके, गगनदीप सिंह वासी मोहल्ला राजपूत और मन्नू वासी मोहल्ला राजपूत उसके दोस्त थे। दोस्तों का उनके घर आना-जाना था। उनके बेटे प्रिंस ने गुरप्रीत से कहा कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं। गुरप्रीत ने सोचा कि प्रिंस उसकी पत्नी को बदनाम कर रहा है। इसी बात पर रविवार रात 11 बजे गुरप्रीत अपने साथी चरणजीत, गगनदीप, मन्नू और तीन अन्य लोगों के साथ तेजधार हथियार व पिस्तौल लेकर उनके घर में घुस आया। परिवार के सभी लोग बैठे हुए थे। आरोपी प्रिंस को घसीटकर घर से बाहर ले गया और तेजधार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ देखकर आरोपी भाग निकले। घायल अवस्था में प्रिंस को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फरीदकोट ले जाते समय प्रिंस ने रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना सिटी के प्रभारी अमरिंदर सिंह भंडारी ने बताया कि प्रिंस की मां मंजीत कौर के बयान पर आरोपी गुरप्रीत सिंह, गगनदीप सिंह, चरणजीत सिंह, मन्नू व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। भंडारी ने बताया कि प्रिंस ने गुरप्रीत को उसकी पत्नी के संबंध किसी व्यक्ति से होने की बात कही थी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed