फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Young man attacked mother with knife, got five stitches

Jalandhar News: युवक ने मां पर चाकू से किया हमला, पांच टांके आए

Mon, 04 Nov 2024 10:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 04 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Young man attacked mother with knife, got five stitches
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। नई आबादी निवासी एक युवक ने रविवार की रात अपनी ही मां पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। उसके भाई व पड़ोसी दुकानदार ने घायल को अस्पताल भर्ती करवाया।

उपचाराधीन महिला ज्योति 6 ने बताया कि उसका बेटा चिट्टे का आदी है और वे उसे दो बार नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवा चुके हैं लेकिन वह नशा करने से बाज नहीं आता और आए दिन लोगों से झगड़ा करता है। रविवार देर शाम उसका बेटा कुणाल पड़ोस स्थित दुकान पर सामान उधार लेने के लिए गया वहां पर दुकानदार की पत्नी मौजूद थी, उसने कुणाल को उधार सामान देने से मना करते हुए कहा कि उसकी मां ने उसे सामान देने से मना किया है। इसी बात से गुस्साए युवक ने पहले दुकान में पथराव किया, बाद में दुकानदार व उसकी पत्नी उसके घर उलाहना देने आए तो वहां कुणाल ने तैश में आकर चाकू से अपनी मां पर वार करने शुरू कर दिए। इस हमले से उसका हाथ बुरी तरह से कट गया। पड़ोसियों ने उसे छुड़वाया और तुरंत अस्पताल भर्ती कराया जहां उसके हाथ पर पांच टांके आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed