{"_id":"65019bf5dee177718e096e34","slug":"work-of-building-a-police-post-in-the-leather-complex-started-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-1555-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: व्यापारियों की मांग पर लैदर कांप्लेक्स में पुलिस चौकी बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: व्यापारियों की मांग पर लैदर कांप्लेक्स में पुलिस चौकी बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
आज व्यापारियों की समस्याएं सुनने और हल करने के लिए जालंधर में होंगे सीएम केजरीवाल और मान
सांसद बोले- वादा पूरा किया, काम से लौटते समय मजदूरों को लूट लेते थे नशेड़ी, थाने की हद में उलझ जाती थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। महानगर में कपूरथला रोड स्थित लेदर कांप्लेक्स में पुलिस चौकी बनाने का काम शुरू हो गया है। इसकी समीक्षा के लिए सांसद सुशील रिंकू और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल, डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह और एडीसीपी आदित्य कुमार मौके पर पहुंचे। वहीं वीरवार को व्यापारियों की समस्याएं सुनने व हल करने के लिए आप सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में वार्ता करेंगे।
सांसद रिंकू ने कहा कि इमारत का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। जल्द ही यह निर्धारित समय के अंदर-अंदर पूरा कर लिया जाएगा। लेदर कांप्लेक्स इंडस्ट्री के व्यापारियों की लंबे समय से मांग थी कि यहां एक पुलिस चौकी स्थापित की जाएं। सांसद ने बताया कि उन्होंने लोकसभा उपचुनाव के दौरान लेदर इंडस्ट्री व्यापारियों से यहां पुलिस चौकी स्थापित करवाने का वादा किया था जिसे पूरा करते हुए यह प्रोजेक्ट शुरू करवाया गया है। वह खुद पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं ताकि यह काम समय पर पूरा हो जाएं। सांसद ने कहा कि अधिकारियों को रेगुलर इस कामकाज का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि इसमें किसी भी तरह की देरी न हो। यहां पुलिस चौकी बनने से लैदर कांप्लेक्स में स्थापित इंडस्ट्री को और बेहतप्वऔर सुरक्षित माहौल मिलेगा। साथ ही यहां काम करने वाले हजारों कामगारों को भी सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जालंधर लैदर इंडस्ट्री के लिए मशहूर है। यहां बड़े स्तर पर इकाइयां लैदर से विभिन्न उत्पाद बनाकर देश-विदेश में भेजती हैं। जालंधर की इंडस्ट्री को और मजबूत करने के लिए सरकार भी कई तरह के कदम उठा रही है।