फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Women Leaders of political parties is uniting women power by keeping them aware of Party policies 

पंजाब विधानसभा चुनाव: मैदान में उतरी राजनीतिक दलों की महिला शक्ति, जमीनी स्तर पर बढ़ा रही वर्करों में उत्साह 

Sat, 25 Dec 2021 03:57 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 25 Dec 2021 03:57 PM IST
सार

पंजाब में मुकाबला अकाली दल-बसपा, भाजपा, कांग्रेस व आप के बीच है। चारों संगठनों की महिला प्रधान रोजाना सुबह से लेकर रात तक एक जिले से दूसरे जिले में दौड़धूप कर पार्टी की महिला वर्करों को घरों से निकालकर चुनावों में सक्रिय कर रही हैं। 

विज्ञापन
Women Leaders of political parties is uniting women power by keeping them aware of Party policies 
पंजाब विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही महिला शक्ति भी मैदान में आ गई है। राजनीतिक पार्टियों की महिला इकाई की प्रधान अब मैदान में जाकर महिला शक्ति को एकजुट कर रही हैं और उनको पार्टी की नीतियों से अवगत रही हैं। पंजाब में मुकाबला अकाली दल-बसपा, भाजपा, कांग्रेस व आप के बीच है। चारों संगठनों की महिला प्रधान रोजाना सुबह से लेकर रात तक एक जिले से दूसरे जिले में दौड़धूप कर पार्टी की महिला वर्करों को घरों से निकालकर चुनावों में सक्रिय कर रही हैं। 

विज्ञापन

बूथ स्तर पर 10-10 महिलाओं को तैनात किया...

भाजपा की प्रदेश महिला इकाई की प्रधान मोना जयसवाल का कहना है कि वह काफी समय से जमीनी स्तर पर भाजपा की महिला वर्करों को संगठित करने में लगी हुई थी और यह कार्य लगभग पूरा हो चुका है। हर बूथ स्तर पर 10 महिलाओं को तैनात किया गया है। इसके बाद मंडल व वार्ड में नियुक्तियां की हैं और संगठन को मजबूत कर दिया है। अब अगले चरण में 15 से 30 जनवरी तक महिला सम्मेलन हर जिले में करवाया जाएगा, जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय लीडरशिप शिरकत करेगी। मोना जयसवाल रोजाना 12 घंटे से अधिक का समय पार्टी की महिला वर्करों में जोश भरने के लिए लगाती हैं और काफी उत्साहित हैं।

विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने शुरू की, धी पंजाब दी अपना हक जानदी...

पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान रानी सोढ़ी हैं। उन्होंने कुछ समय पहले पदभार संभाला है। इससे पहले महिला कांग्रेस की प्रधान ममता दत्ता थी। रानी सोढ़ी की गिनती तेजतर्रार महिला नेत्रियों की जाती है। रानी इन दिनों प्रदेश महिला कांग्रेस के संगठानात्मक ढांचे को नए सिरे से तैयार करने में लगी हैं जो फाइनल स्टेज पर है। इसके साथ ही महिला कांग्रेस ने पंजाब में धी पंजाब दी, अपना हक जानंदी लॉन्च कर दी है। लड़की हूं, लड़ सकती हूं की तर्ज पर पंजाब में भी कांग्रेस ने धी पंजाब दी, अपना हक जाणदी अभियान शुरू किया है। महिलाओं के लिए कांग्रेस अलग घोषणापत्र तैयार करने की तैयारियों में लगी है। रानी सोढ़ी 12 दिन लगातार अलग अलग जिलों में जाकर महिला कांग्रेस को खड़ा करने जा रही है। इसके बाद दोआबा, माझा व मालवा में रैलियां करने की तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्त्री अकाली दल की जिला स्तर पर मीटिंग शुरू...

स्त्री अकाली दल की प्रदेश प्रधान परमिंदर कौर पन्नू हर जिले में महिला अकाली दल की कार्यकर्तायों को सक्रिय कर रही हैं। उनका कहना है कि अभी कांग्रेस की सत्ता है, वर्करों पर प्रेशर डाला जाता है। खुलकर कई बार महिलाएं नहीं आ रही हैं लेकिन फिर भी हमारी मीटिंग का दौर जारी है। इस बार चुनावों में महिला अकाली दल अहम  भूमिका में होगा।

केजरीवाल की महिला गारंटी पर जोर..

आप की स्टेट महिला प्रधान राजविंदर कौर थियाड़ा तेजतर्रार नेत्री है और इन दिनों दिल्ली के सीएम अरविंदर केजरीवाल की महिला पैंशन की गारंटी पर फोकस कर रही हैं। आप की जिला प्रधानों के साथ रोजाना मीटिंग कर केजरीवाल सरकार की गारंटी योजना के फार्म भरवा रही हैं। थियाड़ा का कहना है कि संगठन का काम पूरा हो चुका है, जिला स्तर पर मीटिंगों का दौर जारी है। महिलाएं खुलकर आप के समर्थन में गली गली आ रही हैं। इसके अलावा दिल्ली में अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए शिक्षा व सेहत सुधार को महिलाओं के बीच ले जाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed