{"_id":"fb856bc4180da2d2be3f88114323fc1c","slug":"women-dead-body-found-in-kapurthala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरी से मिली महिला की सिर कटी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरी से मिली महिला की सिर कटी लाश
अमर उजाला, कपूरथला
Updated Tue, 19 Nov 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर के गांव लक्खन कला में मंगलवार की सुबह 9 बजे के करीब पुलिस को एक खेत के पास खून से लथपथ बोरी में से एक महिला की सिर कटी लाश मिली। महिला का शव नग्न हालत में थी। महिला की उम्र 25 से 27 वर्ष के करीब बताई जा रही है।
पुलिस कंट्रोल रूम पर गांव लक्खन कला से दलबीर सिंह निवासी बिशनपुर ने सूचना दी कि उसके खेतों के पास एक बोरी पड़ी हुई है, जिसके बाहर खून के कुछ धब्बे दिखाई दे रहे हैं।
मामले की सूचना मिलते ही थाना सदर प्रभारी सुक्खा सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और बोरी को खोल कर देखा तो लाश तीन बोरियों में बंद थी।
बोरी में से महिला की सिर कटी हुई लाश खून से सनी हालत में मिली। घटनास्थल पर डीएसपी सब डिवीजन बलविंदर सिंह सेखों और थाना सदर प्रभारी सुक्खा सिंह ने आसपास के खेतों में जांच की। डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंट की टीम भी महिला के सिर की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
पुलिस पार्टी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एसएचओ सुक्खा सिंह ने बताया कि उक्त मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।