फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman committed suicide by jumping into the canal

Jalandhar News: महिला ने नहर में कूदकर आत्महत्या की

Tue, 23 Jul 2024 08:17 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
Woman committed suicide by jumping into the canal
तलवाड़ा। शाह नहर बैराज को जाते मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट होटल के पास एक महिला ने शाह नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी तलवाड़ा हरजिंदर सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सुमन लता निवासी गांव भुम्बोताड के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि सुमन लता सुबह अपने घर से बीबीएमबी अस्पताल में दवा लेने के लिए आई थी, लेकिन न जाने सुमन लता के मन मे क्या बात आ गई कि वह अपने घर भुम्बोताड की तरफ न जाकर शाह नहर की तरफ चली गई और नहर में कूद गई। महिला के शाह नहर में कूदते समय नहर के आसपास कुछ लोग नहर के किनारे से लकड़ी इकट्ठा कर रहे थे। उन्होंने महिला को बचाने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन महिला की नहर मे डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। इस मृतक महिला के शव को नहर मे निकाल कर स्थानीय बीबीएमबी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed