{"_id":"59c68c8526cdd5fd2e147b40f3f88759","slug":"woman-beat-youth-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूत छुड़ाने को गर्म चिमटे से युवक को पीटा, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूत छुड़ाने को गर्म चिमटे से युवक को पीटा, केस
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Sat, 30 May 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
सदर पुलिस ने एक धार्मिक स्थल की प्रमुख को गैर इरादतन हत्या के प्रयास में
विज्ञापन
नामजद किया है। एक युवक ने शिकायत दी थी कि खुद को बाबा बताने वाली आरोपी
महिला ने भूत निकालने के नाम पर उसके भाई को गर्म चिमटे से पीटा। वह अब एक
अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है।
पुलिस को अपनी शिकायत में चोहाल गांव निवासी हंसराज ने बताया कि उसका भाई जगतार सिंह (32) कुछ समय से बीमार था। उन्हें लगा कि उस पर कोई भूत प्रेत का साया है। इसके इलाज के लिए वे उसे कोटला गौंसपुर में अपने घर में बनी पीर की प्रमुख बनी कुलविंदर कौर के पास ले गए।
कुलविंदर कौर ने गर्म चिमटे से जगतार को बुरी तरह पीटा। उसका कहना था कि जगतार के भीतर बसे भूत से छुटकारा पाने के लिए यह जरूरी है। उसकी पिटाई से जगतार गंभीर रूप से घायल हो गया। घरवाले उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए। पुलिस ने धारा 308 के तहत कुलविंदर कौर को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है।