फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   wheat, crop burnt, 64 acre wheat burnt, ferozepur, jalandhar, punjab

फिरोजपुर में 64 एकड़ गेहूं में लगी आग

Thu, 21 Apr 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
wheat, crop burnt, 64 acre wheat burnt, ferozepur, jalandhar, punjab
गेहूं की फसल राख - फोटो : फाइल फोटो
बिजली के शार्ट सर्किट व कंबाइन से निकली चिंगारी से कई एकड़ गेहूं जल चुकी है। जिले में अभी तक 64 एकड़ में खड़ी गेहूं, दो सौ एकड़ में नाड़ और साठ ट्राली तूड़ी जलने की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


फिरोजपुर के ममदोट में 19 अप्रैल को बिजली के शार्ट सर्किट से दो किसानों की 25 एकड़ में लगी गेहूं जल कर राख हो चुकी है। इसी तरह जलालाबाद के गांव झूग्गे तेलियांवाला में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे 18 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को आग लग गई थी। इसके अलावा 200 एकड़ में पड़ी नाड़, 60 के करीब बनी तूड़ी की ट्रालियां व एक ट्रैक्टर भी जलकर राख हो गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा अबोहर के हलका बल्लूआना के गांव रायपुरा में बुधवार दोपहर को बिजली के तारों से निकली चिंगारी से करीब 9 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसी तरह शुक्रवार को गांव सवाहवाला के समीप 12 एकड़ भूमि में खड़ी गेहूं की फसल को आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed