फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   wemen suicide in muktsar

महिला ने फंदा लगा दी जान

Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
wemen suicide in muktsar
प्रेम संबंधों में जिले के गांव सुखना अबलू में महिला ने फंदा लगा जान दे दी। थाना कोटभाई पुलिस ने मृतका के ससुर के बयान पर महिला के प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में गांव सुखना अबलु निवासी गुरचरण सिंह ने बताया उसकी 35 वर्षीय बहू सुखदीप उसके साथ रहती थी। सुखदीप कौर का पति बंगलौर में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर नौकरी करती है। इस दौरान ही सुखदीप कौर के गांव के ही नरिंदर सिंह उर्फ नीटा के साथ संबंध कायम हो गए थे, जोकि अकसर ही उसके घरआता था। सुखदीप कौर के तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा तेरह वर्ष का है। सुखदीप कौर उसे रोकती थी कि उसके बच्चे बड़े हो गए हैं वह उनके घर में न आया करे। नरिंदर सिंह उनके घर आने से मान नहीं रहा था। वह अक्सर ही आकर उसे परेशान करता था। जिससे वह मानसिक तौर पर भी परेशान रहने लगी थी। बीते दिनों भी नरिंदर सिंह ने उसे परेशान किया था।
विज्ञापन

इस पर सुखदीप कौर ने वीरवार की रात को घर में ही गार्डर से चुनरी बांधकर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोटभाई के प्रभारी अंग्रेज सिंह व एसपी (डी) गुरमेल सिंह मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिद्दड़बाहा भेज दिया। थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर गुरचरण सिंह के बयान पर नरिंदर सिंह उर्फ नीटा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed