फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   War against drugs: Eight smugglers arrested in Jalandhar, heroin and pills recovered

युद्ध नशे के विरुद्ध: जालंधर में आठ तस्कर काबू, हेरोइन व गोलियां बरामद

Sat, 06 Dec 2025 07:16 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
War against drugs: Eight smugglers arrested in Jalandhar, heroin and pills recovered
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन

पंजाब सरकार के युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत जालंधर ग्रामीण पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पांच अलग-अलग मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जालंधर ग्रामीण हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि करतारपुर, फिल्लौर, शाहकोट और आदमपुर क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी मात्रा में नशा बरामद किया गया है। पुलिस ने गुरबाज सिंह उर्फ बाज और रशपाल सिंह उर्फ कालू (निवासी कलसियां खुर्द, तरनतारन) को 200 ग्राम हेरोइन सहित दबोचा। फिल्लौर में गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को 3 किलो डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना गोराया से टहल सिंह उर्फ नानू के पास से 66 खाली कारतूस बरामद हुए। शाहकोट में सुखचैन सिंह, परमिंदर पाल और अमृता से 100 खुली नशीली गोलियां जब्त की गईं। वहीं आदमपुर में दलजीत सिंह उर्फ लाडी को 44 नारंगी रंग की नशीली गोलियों सहित काबू किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामले दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान बिना किसी रुकावट जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed