फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Video of misdead with minor became viral on social media

नाबालिग संग दुष्कर्म की वीडियो बना सोशल मीडिया पर की वायरल, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Wed, 21 Oct 2020 04:23 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Video of misdead with minor became viral on social media
थाना घल्लखुर्द के तहत तीन आरोपियों ने एक नाबालिग के साथ पहले दुष्कर्म की अश्लील वीडियो बनाई फिर उसे ब्लैकमेल करते और शारीरिक संबंध बनाते। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। उधर, थाना घल्लखुर्द पुलिस ने बुधवार को पीड़िता के बयान पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनके पड़ोस में मोबाइल रिचार्ज करने की दुकान थी। पीड़िता उसके पास मोबाइल फोन रिचार्ज करवाने जाती थी। एक दिन आरोपी शलिंदर सिंह ने अपने दो साथियों की मदद से पीड़िता संग शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद तीनों आरोपी लगातार पीड़िता को वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहे। एक दिन पीड़िता ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जैसे ही पीड़िता को सोशल मीडिया पर उसकी चल रही अश्लील वीडियो का पता चला तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी शलिंदर सिंह और उसके दो साथियों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed