फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Video of drunken driving woman arguing with police goes viral

पठानकोट : शराब पीकर गाड़ी चला रही थी महिला... पुलिस ने रोका तो किया बवाल, वीडियो वायरल

Sat, 24 Jul 2021 05:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
Video of drunken driving woman arguing with police goes viral
पठानकोट। थाना दो पुलिस ने पुलिस कर्मचारी से मारपीट, शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में एक महिला और युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की पहचान रोहतक निवासी ममता और श्रीनगर के गुरपुरा योगी निवासी यासीर अहमद के तौर पर हुई है। आरोपी महिला और पुलिस कर्मचारियों के बीच बहस के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। थाना दो प्रभारी दविंदर प्रकाश ने बताया कि उक्त महिला शराब पीकर गाड़ी चला रही थी। गलत तरीके से गाड़ी चलाने पर पुलिस कर्मचारियों ने समझाना चाहा तो इसने वहां बवाल खड़ा कर दिया। महिला ने बीच सड़क कार खड़ी कर ट्रैफिक बाधित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारी उक्त महिला को थाने ले आए। जहां उक्त महिला ने सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत कौर पर हमला कर दिया, वर्दी फाड़ दी। फिर उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गए तो वहां भी हंगामा कर दिया। इस कारण उक्त महिला पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

वहीं, आरोपी महिला ममता का कहना है कि वह श्रीनगर से दिल्ली जा रही थी। एक कार सवार व्यक्ति ने गलत तरीके से उसे ओवरटेक किया। हादसा होते-होते बचा। जब उसने उस कार सवार को रोका तो उसने गालियां दीं। इतने में पुलिस पहुंची और कर्मचारी भी बदतमीजी करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर ने पहले उसे थप्पड़ मारे फिर उसने हाथ उठाया। ममता ने कहा कि पुलिस द्वारा उसे धमकियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed