फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Vice-Chairman of the National Commission for Safai Karamcharis arrives in Jalandhar

पंजाब: राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यपक्ष पहुंचे जालंधर, सुनी समस्याएं

Fri, 11 Sep 2026 05:48 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2026 05:48 PM IST
सार

गिल ने बताया कि वाल्मीकि समाज के स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के सम्मान में दिल्ली में राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Vice-Chairman of the National Commission for Safai Karamcharis arrives in Jalandhar
हरदीप सिंह गिल, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अपाध्यपक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल के जालंधर दौरे के दौरान भगवान वाल्मीकि आश्रम पहुंचने पर आश्रम के चेयरमैन विपिन सभ्रवाल ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन


गिल ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याएं किसी एक राज्य तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे देश से जुड़ी हुई हैं। आयोग इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को उनके अधिकारों और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना आयोग की प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन


गिल ने बताया कि वाल्मीकि समाज के स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के सम्मान में दिल्ली में राष्ट्रीय स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से फंड जारी किया जा चुका है और छह महीने में जमीन फाइनल कर निर्माण कार्य शुरू करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीवरमैनों को जोखिम भत्ता, बेहतर वेतन, पूर्ण कुशल कर्मचारी का दर्जा और स्वास्थ्य बीमा कार्ड दिलाने के लिए आयोग ने केंद्र सरकार को सिफारिशें भेजी हैं। साथ ही नमस्ते योजना के तहत मशीनें खरीदने पर 25 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed