फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Vandana Mishra in Tanda festival

टांडा महोत्सव में वंदना मिश्रा ने लूटी वाहवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Vandana Mishra in Tanda festival
टांडा। टांडा महोत्सव में लोक गायिका वंदना मिश्रा और एडीएम की जुगलबंदी रही। गायिका वंदना मिश्रा ने अपनी शानदार आवाज और अंदाज से जमकर वाहवाही लूटी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने मंच से लोगों को संबोधित कर एकता तथा भाईचारा बनाये रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रयासों से पालिका द्वारा नगर में नौ दिवसीय भारत रत्न प्राप्त स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में टांडा महोत्सव का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी रामपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया गया था। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी जेपी गुप्ता के कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष महनाज जहां, अध्यक्ष प्रतिनिधि मकसूद लाला ने एडीएम, एसडीएम निधि डोडवाल को उपहार भेंटकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अपर जिलाधिकारी ने मंच से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने मंच से संबोधित कर एकता और भाईचारा बनाये रखने का संदेश दिया। जिसके बाद उत्सव में लखनऊ से पहुंची अवधि गीतों की लोक गायिका ने वंदना मिश्रा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज से मंच पर एक से बढ़कर एक गीत सुनाए। मंच पर अपनी सुरीली आवाज में गाना शुरू किया तो लोग झूमने लगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने भी मंच पर रंग जमाया। उनकी आवाज से भी मौजूद दर्शक खुश हो गए और कई बार जोश के साथ खड़े होकर सराहना की। इस दौरान टांडा चैलेंजर्स ग्रुप ने भी अपनी शानदार रंगारंग प्रस्तुति दी। सनराइज कॉलेज के छात्रों ने भी मंच पर अपना जलवा बिखेरा। नगर पालिका अध्यक्ष ने ग्रुप को पुरस्कृत किया। पुलिस भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed