फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uproar over death of corona patient at caremax hospital in jalandhar

जालंधर में केयरमैक्स अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत पर हंगामा

Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Uproar over death of corona patient at caremax hospital in jalandhar
जालंधर। महानगर के निजी अस्पतालों में आए दिन कोरोना मरीज की मौत के बाद हंगामा देखने को मिल रहा है। इस बार केयरमैक्स अस्पताल में मरीज के परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया है। मामला इस कदर बढ़ गया कि अस्पताल स्टाफ व मरीज के परिजनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला सुलझाने के लिए थाने में बुला लिया। एक तरफ जहां मरीज के परिजनों ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं अस्पताल के अधिकारियों ने सभी आरोपों से इंकार किया।
विज्ञापन

मरीज के परिजनों अभिषेक और आशीष ने कहा कि होशियारपुर के सरस्वती विहार निवासी 55 वर्षीय राजीव शर्मा को शुक्रवार को कोरोना के इलाज के लिए केयरमैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इससे पहले उनका होशियारपुर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। मरीज का ऑक्सीजन सेचुरेशन ठीक होने के बावजूद डॉक्टरों ने मरीज को कोरोना आईसीयू में रखा था। यही कारण था कि उनके मरीज की मौत कोरोना इंफेक्शन से हो गई। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अस्पताल के डॉक्टर अनिल से मिलना चाहा तो किसी ने उन्हें डॉक्टर से मिलने नहीं दिया। यहां तक कि अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें अपशब्द कहे। इस बीच जब उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो अस्पताल में डॉक्टर भी आ गए। डॉक्टर ने आते ही उनसे कहा कि अब तुम हमें इलाज करना सिखाओगे। उन्होंने कहा कि मरीज बुधवार सुबह ठीक था, लेकिन अस्पताल की लापरवाही के कारण रात को मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रबंधक हरप्रीत सिंह ने कहा कि मरीज के परिवार वालों के आरोप सही नहीं हैं। मरीज को जब छह दिन पहले अस्पताल लाया गया था तो उसकी हालत काफी खराब थी। मरीज की हालत के बारे में उन्होंने तीमारदारों को बता दिया था। अस्पताल की तरफ से इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed