फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uproar in emergency ward of Kapurthala Civil Hospital two groups clashed

कपूरथला सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा: झगड़े के बाद उपचार के लिए आए थे, फिर दो गुट भिड़े

Sat, 05 Sep 2026 09:32 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला Published by: Nivedita Updated Sat, 05 Sep 2026 09:32 AM IST
सार

डीएसपी सब-डिवीजन मेजर डा. शीतल सिंह ने बताया कि उन्हें गांव बूटां में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दोनों पक्षों से करीब आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

विज्ञापन
Uproar in emergency ward of Kapurthala Civil Hospital two groups clashed
कपूरथला सिविल अस्पताल में दो गुट भिड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

कपूरथला के थाना सुभानपुर के अंतर्गत गांव बूटां में देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सिविल अस्पताल में भी जमकर हंगामा हो गया। गांव में हुई मारपीट में घायल कुछ युवकों को सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया था। 
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों पक्षों के कुछ युवक अस्पताल पहुंच गए और इमरजेंसी वार्ड में दोबारा भिड़ गए। इस दौरान करीब 8 से 10 लोग घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, गांव बूटां में देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर जोरदार झगड़ा हुआ था। मारपीट में घायल युवकों को सिविल अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


ड्यूटी डॉक्टर डॉ. साहिल गर्ग ने बताया कि वह घायलों का उपचार शुरू करने वाले थे। इसी दौरान कुछ युवक इमरजेंसी वार्ड में दाखिल हो गए और घायलों पर दोबारा तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




अचानक हुए इस हमले से अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ को स्थिति संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। बताया गया कि कुछ घायल युवक पूरा उपचार करवाए बिना ही अस्पताल से चले गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

डीएसपी सब-डिवीजन मेजर डा. शीतल सिंह ने बताया कि उन्हें गांव बूटां में दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद अस्पताल में स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर तीन थानों के एसएचओ समेत पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू किया।


डीएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों से करीब आठ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed