फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Uncle killed brick on nephew's head, dies

Jalandhar News: चाचा ने भतीजे के सिर पर मारी ईंट, मौत

Sun, 07 Jul 2024 05:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Uncle killed brick on nephew's head, dies
खाना खाते समय किसी बात को लेकर हुआ था झगड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)। गांव आहलीकलां में चाचा ने भतीजे के सिर पर ईंट मारकर मौत के घाट उतार दिया। रात को खाना खाते समय दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। थाना कबीरपुर की पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी नारकोटिक्स मनजीत सिंह ने बताया कि जन्म मुखिया और रघुनाथ मुखिया निवासी गांव अदलपुरा जिला सीतागढ़ी बिहार दोनों चाचा-भतीजा हैं। दोनों सुल्तानपुर लोधी के गांव आहलीकलां में किसान रणजीत सिंह के खेत में धान बोने के लिए आए हुए थे और किसान की मोटर पर ही रहते थे। चार जुलाई की रात धान का काम करने के बाद दोनों खाना खा रहे थे कि किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। तैश में आए चाचा जन्म मुखिया ने अपने भतीजे रघुनाथ मुखिया (35) के सिर पर ईंट मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसे तुरंत अस्पताल भर्ती करवाया गया। एसपी के अनुसार पांच जुलाई की रात को रघुनाथ की इलाज दौरान मौत हो गई। थाना कबीरपुर की पुलिस ने रघुनाथ के पिता बयान पर आरोपी जन्म मुखिया के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज करके उसके गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed