फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jasmine Kaur from Kapurthala honored by the President of Italy

Jalandhar News: कपूरथला की जैस्मीन कौर को इटली के राष्ट्रपति ने नवाजा

Tue, 27 Oct 2026 01:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 27 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jasmine Kaur from Kapurthala honored by the President of Italy
पढ़ाई में लगातार 13 साल टॉपर रहने पर नवाजा गया, यूरोपीय संसद की भी रह चुकी हैं सदस्य
विज्ञापन

जैस्मीन की अपील- पंजाब में बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ाएं माता-पिता, आगे बढ़ने के दें समान अवसर
संवाद न्यूज एजेंसी

काला संघियां (कपूरथला)। पंजाब के कपूरथला जिले के गांव सुन्नड़वाल की जैस्मीन कौर को इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला ने सम्मानित किया है। उन्हें मेडिकल की पढ़ाई और शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है। जैस्मीन ने अपनी उपलब्धियों से परिवार और पंजाब का मान बढ़ाया है।
जैस्मीन कौर पिछले 13 वर्षों से पढ़ाई में लगातार टॉप करती आ रही हैं। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेल गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है। वह यूरोपीय संसद की सदस्य भी रह चुकी हैं। इटली के स्कूलों में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। विदेश में रहकर पढ़ाई करना उनके लिए आसान नहीं था। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। परिवार के सहयोग से वह लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ती रहीं। उनके पिता जसवंत सिंह और माता मनजीत कौर हैं।
विज्ञापन

बेटियों को पढ़ाने की अपील
जैस्मीन कौर ने अपनी सफलता का श्रेय मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के माता-पिता से अपील की है। वे अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं और आगे बढ़ने के समान अवसर दें। जैस्मीन ने कहा कि सही मार्गदर्शन मिलने पर बेटियां बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं। उनकी बड़ी बहन को भी कुछ वर्ष पहले इटली के राष्ट्रपति से सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed