{"_id":"612fa9118ebc3ec91c3f1059","slug":"umeed-camp-will-be-set-up-at-eight-stations-of-rail-division-ferozepu-firozpur-news-pkl425348431","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल डिवीजन फिरोजपुर के आठ स्टेशनों पर लगेंगे उम्मीद कैंप-डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल डिवीजन फिरोजपुर के आठ स्टेशनों पर लगेंगे उम्मीद कैंप-डीआरएम
विज्ञापन
फिरोजपुर। रेल डिवीजन फिरोजपुर की रेल मंडल प्रबंधक सीमा शर्मा ने कहा कि रेल डिवीजन फिरोजपुर के आठ बड़े रेलवे स्टेशनों पर उम्मीद कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिन सेवानिवृत रेलकर्मियों ने उम्मीद पोर्टल पर अपने दस्तावेजों का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है वे इन कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाएं और रेलवे द्वारा मान्यता प्राप्त सभी निजी अस्पतालों में सेहत सुविधा का लाभ लें। रेल डिवीजन के लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, पालमपुर, जम्मूतवी, बड़गाम और रेल मंडल कार्यालय फिरोजपुर में मुख्यहित निरीक्षक के कार्यालय में कैंप लगाए जा रहे हैं।
डीआरएम सीमा शर्मा ने कहा कि रेलवे के कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ ही उनके आश्रितों को उम्मीद (यूनिक मेडिकल आइडेंटिटी कार्ड) के माध्यम से रेलवे के सभी अस्पतालों और रेलवे द्वारा मान्यता प्राप्त सभी निजी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।
फिरोजपुर मंडल के सेवानिवृत्त कर्मियों और आश्रितों पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए उम्मीद मेडिकल कार्ड रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह सेवानिवृत्त कर्मचारी कैंप के दौरान उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज अपलोड करवा सकते हैं। ये कैंप सात सितंबर से नौ सितंबर, चौदह से सौलह सितंबर, 21 से 23 सितंबर और 28 से 30 सितंबर तक लगेंगे, जिनका समय सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने साथ मूल दस्तावेजों के साथ-साथ इसकी छायाप्रति, पीपीओ, एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक द्वारा जारी बैंक पेंशन पर्ची, पुराना मेडिकल कार्ड, कोई एक पहचान पत्र आदि लेकर पहुंचे।