{"_id":"68e3f0bda691c151c20583f8","slug":"two-youths-who-ran-away-from-the-de-addiction-centre-died-in-a-road-accident-jalandhar-news-c-46-1-spkl1013-108760-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे दो युवकों की सड़क हादसे में माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे दो युवकों की सड़क हादसे में माैत
Mon, 06 Oct 2025 10:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Mon, 06 Oct 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर जिले में देर रात हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। यह हादसा भोगपुर के पास गांव सिंहपुर में शराब के ठेके के सामने हुआ।
दोनों युवक कुछ दिन पहले ही होशियारपुर के नशा छुड़ाओ केंद्र से भागे थे। दोनों के शव शराब के ठेके के पास बरामद हुए, जिसके बाद पुलिस ठेका मालिक से भी पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक मोटरसाइकिल पर सिंहपुर स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे थे, जहां उनका परिचित सुखबीर सिंह काम करता है। बताया जा रहा है कि तीनों पहले से नशे की हालत में थे। ठेके के बाहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और थोड़ी देर बाद दो युवक बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों युवकों को सरकारी अस्पताल काला बकरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान गुरसेवक सिंह (35) निवासी कोटली, होशियारपुर और नवदीप सिंह (30) निवासी काला संघियां, कपूरथला के रूप में हुई है।
विज्ञापन
थाना भोगपुर के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि तीनों युवक 3 अक्तूबर को नशा छुड़ाओ केंद्र बुल्लोवाल से भाग गए थे। शनिवार देर रात ये भोगपुर की तरफ जा रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन से उनकी बाइक को टक्कर लगी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और खून अधिक बहने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए सुखबीर सिंह को हिरासत में लिया है। वहीं, तीसरा साथी जगजीत सिंह उर्फ शाका बाइक लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शाका की तलाश जारी है।