फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two youths travelling in a car died in a collision with a bus

Jalandhar News: बस की टक्कर से कार सवार दो युवकों की मौत

Sat, 07 Jun 2025 10:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 07 Jun 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Two youths travelling in a car died in a collision with a bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। अमृतसर-जम्मू नेशनल हाईवे पर मलिकपुर पास टूरिस्ट बस और कार की टक्कर में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। मृतकों की पहचान पहचान केशव आनंद व हर्ष निवासी गांव घुल्ला ब्राह्मणा थाना दीनानगर जिला गुरदासपुर के रूप में हुई है। वहीं, हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना पाकर सुजानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिविल अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए। थाना सुजानपुर पुलिस मुताबिक गांव घुल्ला ब्रह्मणा निवासी प्रीतम कुमार बयान दिया है कि शुक्रवार रात उसका पौत्र केशव आनंद व उसका दोस्त हर्ष कार में दीनानगर से पठानकोट जा रहे थे। वह खुद उनके पीछे-पीछे बाइक पर जा रहा था। पठानकोट के मलिकपुर चौक पास केशव व हर्ष की कार को पीछे आ रही टूरिस्ट बस चालक ने लापरवाही बरतते हुए टक्कर मार दी। हादसे में केशव और हर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने प्रीतम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed