फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two youth killed and one injured in road accident in Firozpur

फिरोजपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, एक की दो माह पहले हुई थी शादी

Thu, 04 Feb 2021 06:14 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 04 Feb 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Two youth killed and one injured in road accident in Firozpur
मृतक छिंदरपाल और अमनदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर में मुक्तसर रोड स्थित गांव फलियां वाला के पास बुधवार देर रात दो बाइकों की भिड़त हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान छिंदरपाल पुत्र बूड़ सिंह निवासी ढाणी घांगा कला और अमनदीप पुत्र तीर्थ राम निवासी सवाह वाला के रूप में हुई है। बता दें कि छिंदरपाल की दो माह पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छिंदरपाल सिंह बुधवार को अपने दोस्त राज कुमार पुत्र सुखदेव सिंह के साथ बाइक से घर आ रहा था। मुक्तसर रोड स्थित गांव फलियां वाला के पास छिंदरपाल की बाइक अमनदीप की बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में छिंदरपाल और अमनदीप की मौत हो गई। जबकि राज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना सिटी पुलिस ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed