फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Two youths flowed in Lalpur, SDRF saved the lives of both

लालपुर में दो युवक बहे, एसडीआरफ ने बचाई दोनो की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two youths flowed in Lalpur, SDRF saved the lives of both
लालपुर में एसडीआरएफ की टीम द्वारा बचाए गए स्थानीय युवक - फोटो : TANDA
टांडा। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के ग्रामों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। वहीं, पहाड़ों से आ रहे पानी में बहकर आ रही लकड़ियों और अन्य सामान के मोह में लोग अपनी जान जोखिम से डालने से भी नहीं चूक रहे है।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात प्रशासन को सूचना मिली कि लालपुर में बन रहे रामपुर बैराज में रात को चौकीदार की ड्यूटी करने वाला ग्राम मंगूपुरा निवासी अजय पाल सिंह यादव पुत्र दल सिंह बैराज पर ड्यूटी करने गया था और वहां पर अत्याधिक पानी आने के कारण फंस गया। सूचना पर एसडीएम डॉ ज्योति गौतम, तहसीलदार आरके चंद्रा ने तुरंत लखनऊ यूनिट की मुरादाबाद टीम को सूचना दी। सुबह लालपुर पहुंची एसडीआरएफ की टीम जब नाव से तट तीन किलोमीटर दूर स्थित बैराज पर जा रही थी तभी उसको बीच रास्ते में एक युवक पेड़ से चिपका हुआ हाथ हिलाता हुआ दिखा।
विज्ञापन

तब टीम को पता चला कि ग्राम लालपुर निवासी अन्य युवक भी बाढ़ के पानी में फंसा हुआ है। जिसपर पहले टीम ने अजय पाल को बचाया और उसके बाद दूसरे युवक को बचा कर लाए। पूछने पर युवक ने अपना नाम राजपाल बताया। युवक ने बताया कि वो सुबह नदी में बहकर जा रही लकड़ी को पकड़ने के प्रयास में बह गया था। ग्राम के दो युवकों के बहने से दोनो युवकों के परिजनों मे हड़कंप मच गया था। जिसके बाद एसडीआरएफ के बचाने पर लोगों ने टीम की जमकर सरहाना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed