{"_id":"645f8f76aa7d356b7669f7d41af85ea4","slug":"two-years-every-home-water-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में हर घर में पानी और टायलेट का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में हर घर में पानी और टायलेट का वादा
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 02 Jun 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल सप्लाई और सेनीटेशन मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने दावा किया है कि आने
विज्ञापन
वाले समय में पंजाब 100 प्रतिशत जल सप्लाई और टायलेट की सुविधा वाला पहला
राज्य बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले दो साल में 4820 करोड़ रुपये की लागत के साथ राज्य में 100 प्रतिशत जल सप्लाई और टायलेट बनाने का काम पूरा किया जाएगा।
रखड़ा जल सप्लाई और सेनीटेशन विभाग के अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समय राज्य में 33 लाख घरों में पानी के 11 लाख कनेक्शन हैं। यह आंकड़े महज 33 प्रतिशत ही हैं। आने वाले दो साल में हर घर में पानी की सप्लाई 100 प्रतिशत करने और हर घर में टायलेट बनवाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हर उस घर को 15 हजार रुपये दिए जाएंगे, जिस घर में टायलेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
इन घरों को पहले 6 हजार रुपये और बाद में नौ हजार रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब पहला राज्य होगा जहां पर जल सप्लाई और टायलेट का काम 100 प्रतिशत पूरा होगा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से इसके तहत होने वाले कामों की जानकारी भी ली। इस अवसर पर उनके साथ सीपीएस पवन कुमार टीनू, विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, सुरजीत सिंह और दलबीर सिंह माहल उपस्थित थे।